झारखण्ड /गुमला -स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सैयद जुन्नू रैन ने सभी पत्रकार से खेल को ले कहा कि इस दिवस के जरिए खेलों का प्रसार प्रचार किया जाता है। गुमला जिला के ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चे बच्चियां को खेल के लिए जागरूक करना और खेल को बढ़ावा देना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है साथ ही खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करना ताकि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके , इसके अन्य मसकद है जैसे गुमला जिला को पिछले कुछ वर्षो में खेल नगरी की नाम से जाना जाता था जो अब कही छिप सा गया है जिसे फिर से दोहराने का समय आ गया है । इसी के तहत खेल दिवस के शुभ अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग 2 पर हैंडबॉल के तकनीक सिखाया गया । कबड्डी की मैच कराया गया साथ ही दौड़ प्रतियोगिता कराया गया जिसमे खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार सह सम्मान दे कर नवाजा गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर खिलाड़ी सह राष्ट्रीय रेफरी दीपक कुमार , विक्रम राज , सीनियर खिलाड़ी विकास साहू , नीरज महतो , अनीश साहू , रवि गुप्ता , सद्दाम अंसारी , अकेबुल अंसारी , शशांक , संतोष आदि खिलाड़ी मौजूद थे ।
*खेल दिवस पर स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला द्वारा हुआ कार्यक्रम निदेशक सैयद जुन्नू रैन ने कहा होनहार खिलाड़ियों को खेल जगत में पहचान दिलाने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है – सैयद जुन्नू रैन*
By Ajay Sharma
On: August 29, 2024 7:40 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1022002
Total views : 2802379