झारखण्ड/गुमला -नवाडीहा भंडार टोली में 15 वे वित्त आयोग से लगे सोलर पानी टंकी जलमीनार में अनियमितता होने की शिकायत पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने गुरुवार को गांव पहुंच ग्रामीण से बात की। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया लगभग 10 दिन पहले ही सोलर पानी टंकी जलमीनार ठिकेदार द्वारा 249000 रुपए की लागत का लगाया गया है। जिसका नल भी टूट गया।उक्त योजना कृष्णा इंटरप्राइजेज द्वारा लगाई गई है।वही इस टोला में सड़क नाली की जरूरत है। लेकिन सड़क नाली न बनवाकर मुखिया सोलर पानी टंकी जलमीनार लगवा दिया।वर्षों से लोग कीचड़ रास्ते में ही आना-जाना करते हैं। जिससे काफी कठिनाई हो रही है।लोगों की समस्या सुन आशीष कुमार सोनी ने कहा कि निश्चित तौर पर यहां के लोगों को सड़क और नाली की जरूरत है। बावजूद पैसे के बंदर बाट का खेल को लेकर सोलर पानी टंकी जलमीनार लगा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि पीएचडी विभाग द्वारा लगभग तीन लाख क्षमता वाले पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। जिसमें हर घर पानी पहुंचाने को लेकर नल का कनेक्शन भी सभी के घरों के बाहर लगाई गई है। और पानी भी चालू प्रत्येक घरों में किया गया है। बावजूद ऐसे में सोलर पानी टंकी जलमिनर लगाकर सिर्फ और सिर्फ कमीशन का खेल किया जा रहा है। उक्त योजना में भ्रष्टाचार पूरी तरह देखने को मिल रहा है। जो नल लगाया गया था वह दो नंबर का था जो लगने के साथ टूट गया।सोलर पानी टंकी, सोलर,पाइप और उसके लगाए गए स्टैंड फिर कमजोर कैटेगरी की लगी हुई है। जो जल्द ही खराब हो जा रहे हैं। निश्चित तौर पर इसकी शिकायत उपायुक्त गुमला से की जाएगी ताकि उक्त योजना में संयुक्त मुखिया पंचायत सेवक और संलिप्त अन्य लोगों के ऊपर कारवाई हो सके।
नवडीहा भंडार टोली में 15वे वित्त आयोग से लगे सोलर पानी टंकी जलमीनार में अनियमितता की शिकायत पर भाजयुमो अध्यक्ष पहुंचे गांव लोगों से की बात *
By Ajay Sharma
On: August 29, 2024 5:08 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1020083
Total views : 2799660