WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान किस्को सेमरडीह निवासी उदित उरांव पिता मंगलदास उरांव के रूप में किया गया है। उसके विरुद्ध किस्को थाना काण्ड संख्या-21/2024, दिनांक- 29.08.2024, धारा- 25 (1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जेल भेज दी है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरडीह निवासी उदित उराँव के पास हथियार है और वो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश में रात्री में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया तथा छापामारी दल के द्वारा उदित उराँव के घर पर छापामारी की गई। पुलिस ने उदित उराँव के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। एसपी ने बताया कि उदित उराँव का आपराधिक इतिहास रहा है। उदित के विरुद्ध किस्को थाना कांड संख्या- 50/2007, दिनांक- 17.12.2007, धारा-457/380 भा० द० वि० व किस्को थाना कांड संख्या- 23/2011, दिनांक- 11.04.2011, धारा-302 भा० द० वि० के तहत मामला दर्ज है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक अंचल किस्को चन्द्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी किस्को हर्षवर्द्धन कुमार सिंह, हवलदार फेकु उराँव, विकास कुमार सिंह, शिवनाथ, मोहसिन अंसारी आदि शामिल थे।


















Total Users : 1020070
Total views : 2799641