न्यूज स्केल संवाददाता
लोहरदगा। लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में सात मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तस्करों के चुंगल से 34 मजदूरों को मुक्त कराया है। मुक्त कराए गए मजदूरों में एक बच्ची 10 वर्ष, एक बालक 13 वर्ष व दो महिला भी शामिल हैं। गिरफ्तार मानव तस्कर में बिनोद भगत, सुरेश असुर, दिलीप लोहरा, अंजारूल हक, सुरेन्द्र गोप, जगेश्वर उरांव व नेपाली उरांव शामिल हैं। इसके विरुद्ध अहतु थाना कांड संख्या 03/24, धारा 137, 143, 146, 3, बीएनएस और 4/14 चाइल्ड लेबर प्रोहिबिशन एंड रेगुलेशन एक्ट 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक, हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०) समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में अहतु थाना लोहरदगा एवं रेलवे सुरक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी के सहयोग से छापेमारी किया गया था। छापामारी के क्रम रेलवे स्टेशन लोहरदगा से मजदूरो को अगरतला (त्रिपुरा) ईंटा भट्टा, जॉनपुर उ०प्र० ईंट भट्ठा एवं ससाराम (बिहार) ईट भट्टा ले जा रहे सात मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वही उनके गिरफ्त से अवैध मानव तस्करी के लिए ले जाते हुए कुल 34 (चौतिस) मजदूरों को सकुशल बरामद किया गया।
---Advertisement---
और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश













Total Users : 1021999
Total views : 2802372