न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। पुलिस द्वारा जन समस्या समाधान हेतु बुधवार को सिमरिया प्रखंड के बन्हे पंचायत भवन में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से संबंधित एवं भूमि विवाद से संबंधित किसी भी प्रकार के मामले को हर बुधवार को आयोजित शिविर में ग्रामीण रख सकते हैं। प्रशासन के द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि जीरो एफआईआर आप कहीं से भी करवा सकते हैं। 3 दिन के अंदर हॉड कॉफी में साइन करना जरूरी है। इसके अलावा बिना थाना में गए भी एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया कि आप इस नंबर पर कॉल करके पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साइबर ठगी होने पर 1930 नंबर पर इसकी रिपोर्ट देनी चाहिए। मजदूरों के पलायन, डायन प्रथा, नन बैंकिंग की जानकारी पुलिस को दें पुलिस तुरंत इस पर कार्रवाई करेगी।
अभी हम सभी का लक्ष्य अफीम की खेती पूर्णतः बंद करने पर है। इसके लिए किसानों को जागरूक करना है एवं किसानों को नगदी फसल लगाने को प्रेरित करना है। मौके पर मुखिया सुधीर सिंह, प्रमुख उप प्रमुख, जिप सदस्य देवनंदन साहु, नेमधारी महतो, ऐनुल हक समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
जन समस्या समाधान हेतु पुलिस की एक पहल शुरू

By newsscale
On: August 28, 2024 11:26 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1020005
Total views : 2799551