न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में रेलवे के सेरनदाग में लूप लाइन निर्माण का तीखे विरोध के कारण लगभग एक साल से सीसीएल को इंतजार है। बताया जाता है कि जून 2023 से अबतक कई बार आम सहमति बनाने हेतु विभागीय कोशिशें हुई जो नाकाम रही है। दूसरी ओर फर्जी अनापत्ति मामले ने लोगों के आक्रोश को और भी भड़का दिया है। जिसके कारण मंगलवार से सेरनदाग के बाजार टांड़ में तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण भूरैयत अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों का बड़ा आरोप है कि जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का फर्जी हस्ताक्षर कर अनापत्ति लेने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध ठोस विभागीय कार्रवाई महीनों बीतने के बाद भी नहीं हुई है। जबकि लिखित तौर पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी। आंदोलन के दूसरे हीं दिन बुधवार को लोगों से मिलने चतरा सांसद कालीचरण सिंह पहुंचे, जहां आपबीती सुनाते हुवे एक पत्र सौंपा गया। जिसमें फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मीयों पर कठोर कार्रवाई करने, गांव में सीसीएल द्वारा लगाए गए सीबीए सेक्शन को हटाने तथा भूमि अधिग्रहण 2013 के प्रावधानों को लागू करने की मांग की गई। जिसपर सांसद श्री सिंह ने लोगों को शीघ्र हीं समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अंचल अधिकारी विजय दास ने बताया कि गुरुवार को सेरनदाग में अनापत्ति हेतु ग्रामसभा आयोजित की गई है। जिसमें ग्रामीण अपना-अपना पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से रख सकते हैं। उनकी बातों को गंभीरता से सुना जायेगा।पूछे जाने पर फर्जीवाड़ा संबंधित आरोप व चर्चाओं को पूरी तरह ख़ारिज करते हुवे उन्होंने मनगढ़ंत बताया।
अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठे ग्रामीणों से मिले सांसद

By newsscale
On: August 28, 2024 11:17 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1020092
Total views : 2799669