न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा (चतरा)। युवा मोर्चा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य उपेंद्र दास ने पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना लेटर जारी कर बताया कि पार्टी ने मुझे मान सम्मान दिया लेकिन मैं पार्टी में समय नहीं दे पा रहा था। जिसके कारण हमको पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा, मुझे किसी तरह का वरीय अधिकारी से आपत्ति नहीं था। वहंी दुसरी ओर उपेंद्र दास इस्तीफे के बाद अपने 10 युवा मंडली के साथ सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के आवास पर पहुंचकर भाजपा में शािमल हो गए। विधायक सभी को पार्टी में आने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दिया और सभी को भाजपा पट्टा दे कर स्वागत किया। साथ ही प्रखंड बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि कार्यकर्ता स्वतंत्र है। किसी भी दल में आ सकते हैं और जा सकते हैं। साथ ही बताया कि जो सम्मान राष्ट्रीय जनता दल ने दिया वह सम्मान किसी दल में नहीं मिल सकता है।
राजद युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष समर्थकों के साथ हुए बीजेपी में शामिल

By newsscale
On: August 28, 2024 11:15 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1021119
Total views : 2801121