न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी नार्थ करनपुरा ईकाई प्रबंधन को नवाचारी कार्पाेरेट संचार प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया है। बताया कि केरल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहन विश्लेषण के पश्चात प्राप्त परिणामों के आधार पर राज्य सरकार के मंत्री पीए मोहम्मद रियास के हांथों ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को एनटीपीसी के परियोजना कार्यालय में उपलब्धियों से अति उत्साहित होकर परियोजना प्रमुख अजय शुक्ला समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्पाेरेट संचार अधिकारी को बधाई तथा उत्साहवर्धन करते हुवे प्रसन्नता व्यक्त किये।
केरल सरकार के मंत्री के हांथों कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव मोहिनी कुमारी को मिला सम्मान

By newsscale
On: August 28, 2024 11:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1020042
Total views : 2799600