Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिगों को अवैध नशे के कारोबार में किया जा रहा शामिल, पुलिस ने 5 केजी अफीम व 170 किलो डोडा के साथ तीन नाबालिग को किया निरूद्ध

On: August 28, 2024 8:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। नशे के सौदागर अवैध नशे के कारोबार में नाबालिगों को कर रहे उपयोग। हाल के कुछ महिनों में कई नाबालिग पुलिस के गिरफ्त में भी आए हैं। जिन्हे निरुद्ध कर बाल सुधर गृह भेजा गया है। बीते मंगलवार को भी पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के बरैनी नवादा स्थित जंगल से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 केजी अफीम व 170 किलो डोडा के साथ तीन नाबालिग को निरुद्ध किया है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरैनी नवादा स्थित जंगल में चार-पांच लड़के व्यापार करने के लिए अफीम व डोडा छुपा कर रखे हुए हैं। सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें तीन नाबालिग मिले, उनके निशानदेही पर 10 बोरा में बंद 170 किलो डोडा व 5 किलो अफीम जब्त किया गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर निरूद्ध किए गए तीनो नाबालिग को जेजेबी में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया गया। कांड में शामिल अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। छापामारी टीम में एसडीपीओ के साथ सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हरिश्चंद्र तिरवार, राहुल सिंह, आरक्षी ईश्वर सहाय लकड़ा, हवलदार कृष्ण लाल हाजरा आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment