न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बीते देर रात बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों, घरों, पुलिस लाइन, थाने में भी जनमाष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो क्षेत्र नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, भजन से गूंज उंठा। विभिन्न प्रखंड़ों में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां लोग भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस दौरान महिलाएं भजन कीर्तन में मशगूल रहें। जैसी ही रात 12 बजे तो श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसी के साथ महिलाएं सोहर, बधाइयों गाने लगी। फिर महाआरती के बाद गोपाल को पंचामृत से अभिषेक कर पंजीरी आदि का भोग लगाया गया। वहीं चतरा पुराना बस स्टैंड स्थित गंदौरी मंदिर में एक दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शास्त्री संगीत कलाकर साक्षी प्रिया दुबे एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक संगीत एवं भजन की सुंदर प्रस्तुति दी । साक्षी प्रिया अपने जिले की बेटी सुदंर प्रस्तुति पर लोग अहले सुबह तक झुमे। साथ ही प्रिया के प्रस्तुति की सभी सराहना की। वहीं दूसरी कई जगहों पर बालक श्रीकृष्ण तो बालिकाएं राध की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कई जहत दही हांड़ी र्काक्रम का भसी आयोजन किया गया था।
धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यक्रम आयोजन, झुमें श्रद्धालु

By newsscale
On: August 27, 2024 11:39 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1020070
Total views : 2799641