Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिशु मंदिर स्कूल में रूप सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

On: August 27, 2024 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
शिशु मंदिर स्कूल में रूप सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
लोहरदगा।
सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रूप सज्जा एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की युगल जोड़ी का आरती किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। राधा कृष्ण के रूप में सुसज्जित भैया बहनों का निर्णायक मंडली के द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया।
रूप सज्जा में प्रथम स्थान राधा के रूप में इशिका आर्य इक्का, द्वितीय स्थान प्रिंसी कुमारी एवं तृतीय स्थान व्यवंशी कुमारी तथा कृष्ण के रूप में विराट कुमार साहू, आलोक कुमार तथा अमन लोहार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की बहन आद्या पाठक तथा उनकी सहेलियों द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुमन राय ने कहा भगवान श्री कृष्ण की लीला निराली है एवं अपरंपार है श्री कृष्णा 16 कलाओं से परिपूर्ण थे और हमें अपने बच्चों को 16 कलाओं से परिपूर्ण करें । कृष्ण की बाल लीलाएं अति मनमोहक है। मूर्ति कला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया को 500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुमन राय, रेणु अग्रवाल, ममता सिंह, सरिता जायसवाल, कमला देवी, नेहा पाठक, अनिता कुमारी के साथ सैकड़ो की संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य अशोक कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, सुश्री सुनीता , महेंद्र मिश्रा,  जगदीश पांडे, पूजा,  दीपिका कुमारी, त्रिलोचन साहू, गणेश साहू समस्त आचार्य बंधु भगिनी का योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Leave a Comment