Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्या मंदिर में श्री राधा कृष्ण रूप साज- सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन, प्रधानाचार्य ने कहा, श्री कृष्ण संपूर्ण मानव जाति का कल्याण करते हैं

On: August 27, 2024 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा । शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में श्री राधा कृष्ण रूप साज- सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के भैया/ बहन ने श्री कृष्ण एवं राधा जी के बाल स्वरूप को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। रूप साज -सज्जा प्रतियोगिता सुप्रिया घोषाल के निर्देशन में भैया /बहनों ने श्री कृष्णा का बंसी बजाते हुए, माखन खाते हुए ,एवं राधा जी का मनमोहक रूप धारण कर नृत्य के साथ खूब लुभाया। भैया /बहनों ने कान्हा और राधा के रूप में ईश्वर का दर्शन कराया ।साथ ही मनमोहन एवं मनभावन प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा सनातन धर्म में भगवान किसी न किसी रूप में धरती पर अवतरित होकर संपूर्ण मानव जाति का कल्याण करते रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण हम सभी का मंगल करें। विषय प्रवेश जामवंती मिश्रा ने प्रस्तुत किया ।साथ ही श्री कृष्ण जीवन दर्शन से परिचित कराकर उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। जिससे भारत समर्थ एवं शक्तिशाली बनेगा। कार्यक्रम के इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या मधुमिता शर्मा ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि श्री कृष्ण की बाल लीला भारतीय समाज को एक संदेश देती है। इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य /दीदी जी एवं विद्यालय के भैया/ बहन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

Leave a Comment