Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

On: August 27, 2024 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीआईडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

लोहरदगा। लोहरदगा गुमला मुख्यपथ के बीआईडी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मंदिर में पूजा पाठ के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर राम चरित मानस, सुंदरकांड आदि का अखंड पाठ किया गया। अखंड पाठ के बाद मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें लोक कल्याणार्थ मंदिर कमेटी के सदस्यों, नगर के समाज सेवियों व भक्तों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित की। पुरोहितो ने कहा कि मनुष्य के जीवन में यश कृति सुख समृद्धि व शांति के लिए भगवान का पूजा आराधना जरूरी है। भगवान हनुमान के गुणगान से पूरे वातावरण में शुद्धता आ जाती है। वही दोपहर के बाद भंडारा का प्रसाद वितरण हुआ। सबसे पहले भगवान हनुमान को भोग का प्रसाद लगाया गया। वही पूड़ी सब्जी, सेव, चटनी, बुंदिया आदि का भी भोग भगवान को लगाया गया। इसके बाद पुरोहितो को भंडारे का प्रसाद खिलाया गया। इसके बाद आम जनता के लिए प्रसाद शुरू किया गया। मंदिर के वार्षिकोत्सव का भंडारा का प्रसाद खाने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग कतारबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि हर वर्ष प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Leave a Comment