झारखण्ड/गुमला -आगामी 31-अगस्त से 3 सितम्बर 2024 तक काठमाण्डू (नेपाल) में आयोजित दक्षिण एशियन कॉम्बैट रेसलिंग प्रतियोगिग में स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है जिसमे अकादमी की बालिका ग्रुप में प्रीति रोजा टोप्पो और अनामिका कुमारी , मोनिका टोप्पो शामिल है वही बालक वर्ग में नीरज मांझी , फैसल अंसारी , तौसीफ अंसारी , सैयद अरीब आब्दीन टीम में शामिल है ज्ञात हो बीते अप्रैल महीने में ओडिसा के पूरी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सभी के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सबका चयन सुनिश्चित हुआ है । गुमला के खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में जगह बना लेना यह स्पोर्ट्स अकादमी के 40 वर्ष का प्रतिफल है । खेल नगरी उसके सम्मान को वापस दिलाने का श्रेय अकादमी के निदेशक एव प्रशिक्षक सैयद जुन्नू रैन को ही जाता है । टीम 27 अगस्त को शाम 5 बजे टावर चौक से भारतीय टीम में शामिल होने के लिए रांची से रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी । ज्ञात रहे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पूरी में झारखंड टीम के प्रबंधक के तौर पर कॉम्बेक्ट फेडरेशन ऑफ झारखंड के सचिव हाफिज उर रहमान बन कर गए थे । उनके प्रबंधकीय कौशल पर उन्हे भारतीय टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है हाफिज उर रहमान के देख रेख में भारतीय टीम रहेगी । विशिष्ठ आमंत्रण पर गुमला जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण देव सिंह करौंदी भी टीम के साथ गुमला के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने एक साथ प्रस्थान करेंगे । खिलाड़ियों के विदाई में गुमला के समाज सेविका खिलाड़ियों के माता पिता गंजीमन के साथ नगर पालिका के उपाध्यक्ष मो० कलीम अख्तर , अंजुमन इस्लामिया के सदर मोशाहिद आजमी , सचिव मो मकसूद, समाज सेवी निर्मल गोयल , समाजसेवी मनीष कुमार साहू ( हिंदुस्थान होटल ) , हंदु भगत , मांगू उरांव टीम को रवाना करने में उपस्थित थे । साथ ही सीनियर खिलाड़ी *दीपक कुमार ( डी.के)* *विक्रम राज , अनीश साहू , नीरज महतो मुख्य रूप से विदाई में शामिल थे* । इस मौके पर स्पोर्ट्स अकादमी के सयोजक जुन्नू रैन ने कहा आज के दिन गुमला जिला के लिए ऐतिहासिक का क्षण है वर्षो में अथक प्रयास का नतीजा है की एशियन गेम्स में शामिल हो कर खेल नगरी गुमला झारखंड का नाम रोशन किया है । जाने वाले खिलाड़ी के अभिभावक जिसमे क्रिस्टीना टोप्पो , सीमा देवी , कष्टु मिंज , जेयौल अंसारी , इंशाद अंसारी , लियाकत अंसारी , इंतियाज अंसारी , धीरज , आदि लोग मौजूद थे । साथ में अकादमी के शशांक , संतोष , रोशन , अनुज । सभी खिलाड़ी और प्रबंधक को टावर चौक से मिठाई खिला कर माला पहना कर और लौट कर आने पर जोर शोर से स्वागत करने का बात कही ।
*स्पोर्ट्स अकादमी के सात खिलाड़ी भारतीय टीम में टीम नेपाल रवाना * *एशियन कॉम्बैट रेसलिंग प्रतियोगिता 31अगस्त से 3 सितंबर तक काठमांडू में होना है – सैयद जुन्नू रैन*
By Ajay Sharma
On: August 27, 2024 6:56 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1021962
Total views : 2802314