Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतुर्मास व्रतोपासना सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी में जुटे ग्रामीण, यज्ञ समिति का गठन, मधुसुदनाचार्य महाराज से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं लोग

On: August 25, 2024 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोड़वार में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु सनातनी श्रद्धालु आषाढ़ शुक्ल पक्ष के एकादशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तक निर्धारित चतुर्मास के कठिन व्रतोपासना में तल्लीन हैं। वहीं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियों में ग्रामीण तन-मन और धन से जुटे हैं। 9 नवम्बर से 15 नवम्बर 2024 तक आयोजित यज्ञायोजन हेतु रविवार को ग्रामीणों की बैठक में यज्ञ समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सरयु प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष विशुन भुईयां, सचिव नरेश यादव, उप सचिव बालेश्वर तुरी, कोषाध्यक्ष झलकनाथ यादव, उप कोषाध्यक्ष बिनोद तुरी समेत निर्मल यादव, विनय गंझू, सूर्यनाथ यादव, यदुनंदन यादव व कैलाश तुरी को पांच सदस्यीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया। इसके साथ हीं महिला समिति का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कुनी देवी, उपाध्यक्ष देवन्ति देवी, सचिव पुनम देवी, उप सचिव सरीता देवी व संरक्षक समिति सदस्य मीणा देवी, उर्मीला देव 1, उर्मीला 2, कुंती देवी व मसो. कौशल्या को बनाया गया। बैठक में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

मधुसुदनाचार्य जी महाराज से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं लोग

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोड़वार में आषाढ़ शुक्ल पक्ष के एकादशी से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन हो रहा ह। विगत 21 जुलाई से त्रिदंडी सेवा आश्रम बिहार से गोडवार में पहुंचे मधुसुदनाचार्य जी महाराज के निर्देशन में हीं यज्ञादि अनुष्ठान कराये जा रहे हैं। उनके श्रीमुख से ग्रामीण नित दिन श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धन्य हो रहे हैं। श्री आचार्य का कहना है कि परोपकार व दैवार्चन से हीं मनुष्यों के त्रिविध तापों का निवारण हो सकता है। यज्ञ से मानवता का कल्याण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

Leave a Comment