Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व हिन्दू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने कहा लंबे अरसे के संघर्षों के बाद राम मंदिर निर्माण हुआ, इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भूमिका अहम रही

On: August 25, 2024 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला: लोहरदग्गा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भवानी व भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या से विभिन्न प्रखंड व जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहां बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र साहू ने कहा काफी लम्बे संघर्ष और हिंदुओं के अथक प्रयास से अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में हुआ था। इसके बाद संगठन हिंदुओं को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहा। विश्व हिंदू संगठन पूरे विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है। जिसका कार्य हिंदुओं को एकजुट करना और समाज में हिंदू विरोधी कार्य पर अंकुश लगाना है। आज समाज में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी व हत्या जैसे हिंदू विरोधी कार्य तेज गति से हो रहे हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर इन सभी अनैतिक कार्यों पर रोक लगानी है। गुमला जिला में बजरंग दल इन सभी कार्यों को रोकने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में केशव चंद्र साय,अजय सिंह राणा, शशि प्रिय बंटी,अजय मंत्री, अमित साहु,विवेक साहु,ओम मलानी,दिनेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, शिवम जयसवाल,मानीष गुप्ता, श्याम मंत्री, ब्रज गुप्ता,विनित श्रीवास्तव मुकेश राम,रविन्द्र सिंह, मनोज वर्मा, मनीष बाबू, रविन्द्र सिंह पुनम सिंह संदीप प्रसाद राजेश सिंह प्रकाश भगत मनीष लायन ,लक्ष्मी कुमारी, राजकुमार खड़िया,संदिप सिंह, मंटु गुप्त भोला दास गोस्वामी, मनोज साहू, आशु प्रजापति,सुरज वर्मा, आर्यन गुप्ता,यशराज सिंह, कौशिक वर्मा रोहित खंडेलवाल मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री केशव चंद्र साय ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment