Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धोबी समाज को एकजुट होकर जागरूक होना होगा : प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा

On: August 25, 2024 7:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
धोबी समाज को एकजुट होकर जागरूक होना होगा : अवधेश बैठा
समाज की एकजुटता से मिलेगा अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष
लोहरदगा: अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक लोहरदगा के कुटमू स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रजक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार विशेष रूप से शामिल हुए. बैठक में जिला समिति का विस्तार करते हुए जिला सचिव विजय बैठा, जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर बैठा तथा जिला कोषाध्यक्ष संजय बैठा को नियुक्त किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर सभी प्रखंड समिति का गठन किया जाए. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा ने कहा कि धोबी समाज को उसके हक तथा अधिकार के लिए एकजुट होना ही होगा. समाज में व्याप्त कुरितियों को दुर करने के लिए शिक्षा को हथियार बनाना होगा. समाज शिक्षित होंगा तो देश तथा राज्य शिक्षित होगा. धोबी समाज को अपने हक तथा अधिकार के लिए एकजुट होना ही होगा। बगैर एकजुटता तथा जागरूकता के समाज का हक नहीं मिल सकता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि धोबी समाज गांव स्तर से शुरू होकर पंचायत, प्रखंड,जिला से लेकर राज्य तथा देश स्तर पर मजबुत होगा. इसके लिए सामुहिक प्रयास की जरूरत है. बाबा संत गाडगे महाराज ने कहा था कि एक रोटी कम खाएं,जमीन पर कपड़ा बिछाकर खाना खा लो लेकिन बच्चों को शिक्षित जरूर करो. बैठक मे तय किया गया है आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड समिति से लेकर पंचायत तथा ग्राम समिति का गठन करते हुए जिला सम्मेलन व इसके बाद राज्य सम्मेलन कराया जायेगा. बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रजक, अशोक बैठा, विजय बैठा, गौतम रजक,संजय रजक,विजय बैठा, तपेश्वर बैठा, सुलेन्द्र बैठा,गौतम बैठा,कमल किशोर बैठा,सुजीत बैठा,अनिल बैठा,विजय रजक, शिवशंकर बैठा, अर्जुन बैठा,विजय कुमार बैठा, राजेश बैठा,किशोर रजक,जलेश्वर बैठा सहित अन्य शामिल थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment