WhatsApp Group Join Now
*पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें: आचार्य शरत चन्द्र आर्य*
*पतंजलि के तत्वावधान में पर्यावरणीय जागरूकता सह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*
लोहरदगा:
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पर्यावरणीय जागरूकता सह पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि बाजार प्रांगण स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह ने की। कार्यक्रम में आर्यवीर दल के प्रांत प्रभारी आचार्य शरतचन्द्र आर्य, चंद्रपति यादव, पुष्कर महतो, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, दिनेश प्रजापति, अभय भारती, अंकित अग्रवाल, सरोज मित्तल, योगी योद्धा एवं शिक्षाविद जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मौजूदा समय में बढ़ रही गर्मी के कारणों पर चिंतन किया गया। आचार्य शरतचंद्र आर्य ने कहा कि इसके लिए हम सबों को पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें। शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही बढ़-चढ़कर पेड़ पौधे लगाने एवं सबों के जेहन में न केवल पेड़ लगाने बल्कि उनका संरक्षण करने की भी प्रेरणा लेकर जाएं। कार्यक्रम के समापन के पूर्व बरगद का पेड़ सामूहिक रूप से शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया एवं आए हुए सभी जनों के बीच एक-एक पौधे का भी वितरण किया गया। जिनमें फलदार पौधे औषधीय पौधे बरगद, नीम, महागुनी, अमरूद, अर्जुन आदि प्रमुख रूप से थे।कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद, अजय पांडे, सुनील प्रसाद गुप्ता, कृष्णा राम, अंकित अग्रवाल, अरविंद कुमार, विक्रम सिंह, विपुल कुमार, कृष्णा साहू समेत कई लोग उपस्थित रहे।

















Total Users : 1022002
Total views : 2802375