WhatsApp Group Join Now
कुडू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

कुडू – लोहरदगा : समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ सुलामी होर्रो ने बच्चों को दो बून्द पोलियो की खुराक पिलाकर किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाले इस प्लस पोलियो अभियान के लक्ष्य को पुरा करने के लिए 70 बूथ व 1 ट्रांजिट टीम आर 8 सब डिपो बनाया गया है। इसमें कुल 14 सुपरवाइजर, 280 टिका कर्मी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। उंन्होने बताया कि अभियान के दौरान प्रखंड के 25595 घरों 131321 जनसंख्या में 0 से 05 वर्षों के कुल 16 हजार 821 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि आज सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षण को लेकर खुराक दी जाएगी। इसके अगले दो दिन 26 तथा 27 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों का यह खुराक पिलाएंगे। मौके पर डॉ अंजुलन, आईंद, डॉ निरुपमा, डॉ अजित मंडल, डॉ राकेश, डॉ आफताब, डॉ ज्योति, डॉ दीपनेश्वर, बिपीएम सरोजिनी केरकेट्टा, संध्या प्रतिमा लकड़ा, सीमा, उर्सुला तिर्की, उजियाली मिंज, अताउल्लाह रिंकू, मुमताज़ खान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
पोलियो मुक्त अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई दो बूंद दवा
सेन्हा-लोहरदगा: प्रखण्ड क्षेत्र में प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया.वही पोलियो मुक्त अभियान का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार द्वारा बच्चों को दवा पिला कर किया गया गया.शुभारम्भ के उपरान्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्साकर्मी व अन्य डॉक्टरों द्वारा पोलियो का दवा पिलाया गया.डॉ.वही राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र में पलस पोलियो के लिये 122 बूथ बनाया गया है. जिस में 0 से 5 वर्ष तक के 13521 बच्चे बच्चियों को स्वास्थ्य कर्मी,एएनएम और सहियाओं द्वारा प्लस पोलियो की दवा पिलाई जायेगी.तथा छुटे हुए बच्चों को 26 व 27 अगस्त को डोर टू डोर अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार,सुमन कुमारी,झरी उराँव, सावित्री कुमारी, विकास कुमार,जयमन्ती देवी अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.




















Total Users : 1020084
Total views : 2799661