Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने समाज में धर्म की स्थापना अवतार लिया, दोनों ने धर्म संस्कृति एवं समाज को नयी दिशा दी: डॉ. रमाकांत साहू

On: August 25, 2024 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण का जीवंत मंचन किया

झारखण्ड/गुमला: भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों ने समाज में धर्म की स्थापना हेतु अवतार लिया. दोनों ने धर्म, संस्कृति एवं समाज को नयी दिशा दी. श्रीराम ने समाज को मर्यादा सिखायी वहीं श्रीकृष्ण के द्वारा कर्म का संदेश इस समाज को प्राप्त हुआ”- यह बातें कहीं डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने. श्री कृष्ण का जीवन कहता है, आप कोई भी हों, संसार में आए हैं तो संघर्ष हमेशा रहेगा. मानव जीवन में आकर परमात्मा भी सांसारिक चुनौतियों से बच नहीं सकते. श्रीकृष्ण ने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की, हर परिस्थिति को जिया और जीता. आज डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. छोटे छोटे बच्चों ने जब श्रीकृष्ण की जीवनी का जीवंत मंचन किया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. श्रीकृष्ण और राधा के वेश तथा परिधान में बच्चों का रुप अत्यंत ही मनोहारी प्रतीत हो रहा था.ऐसा लग रहा था मानो साक्षात भगवान पृथ्वी पर आ गए हैं. इस अवसर पर एकांकी एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया. .कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन कुमारी, मोनिका कुमारी, सुधांशु देवगढ़िया, सुश्री तनु कुमारी, प्रज्ञा पल्लवी, सुश्री छवि कृति, सुश्री स्नेहा गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन संजुक्ता खटुआ ने किया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

Leave a Comment