झारखण्ड/गुमला -लोहरदगा रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने कृष्ण के विराट रूप पर आधारित नाटक का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री कृष्ण की कहानी सुनाकर बच्चों को दिया ज्ञान शिक्षिका चंदा कुमारी और अर्पिता रॉय ने बच्चों को श्री कृष्ण जी की कहानी सुनाकर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। बच्चों को बताया गया कि कैसे कृष्ण एक अच्छे मित्र, शिष्य, भाई, योद्धा, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और 16 कलाओं में निपुण थे।
यूकेजी के बच्चों ने निभाए कृष्ण और राधा के किरदार कक्षा यूकेजी के बच्चों ने कृष्णजन्म और गोकुल गमन की कहानी का मंचन कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चे कृष्ण, राधा, बलराम, यशोदा, देवकी, सुदामा आदि के भेष में बेहद प्यारे लग रहे थे।
वहीं बैंक कॉलोनी स्थित बचपन प्राइमरी विंग में बच्चों ने जन्माष्टमी के अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया । जहां सभी बच्चों ने कृष्ण के द्वारा लिए गए रूपों सभी रूपों को लेने के कारण पर विचार विमर्श किया ।
स्कूल के निदेशक चंद्र शेखर गिरि ने कहा, “हमारे स्कूल में हम बच्चों में आपसी सद्भावना का विकास करना चाहते हैं। साथ ही, हम चाहते हैं कि बच्चे भारतीय सभ्यता और संस्कृति को आत्मसात करें। इसलिए, हम सभी त्योहारों को विद्यालय में धूमधाम से मनाते हैं।” उन्होंने जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सोमवार को विद्यालय में एक दिन का अवकाश रहेगा।
बचपन गुमला में मनाई गई जन्माष्टमी ने बच्चों में देशभक्ति और धार्मिक भावनाओं को जागृत किया
इस अवसर पर अंकिता केशरी, खुशी सिंह, सोनल, मुस्कान, प्रिया रंजन, रूमी, सोनल गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी उत्सव: बच्चों ने कृष्ण की लीलाओं से किया मन मोह* *बचपन प्ले और प्राइमरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी*
By Ajay Sharma
On: August 24, 2024 5:27 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1021999
Total views : 2802372