Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चौकीदार पंचायत ने सांसद सुखदेव भगत का किया स्वागत, चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, निदान की मांग किया 

On: August 20, 2024 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
चौकीदार पंचायत ने सांसद सुखदेव भगत का किया स्वागत, चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, निदान की मांग किया
लोहरदगा। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी के नेतृत्व में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मानित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने चौकीदारों के विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए कहा की लोहरदगा सहित पूरे झारखंड के सभी जिलों में चौकीदार बहाली हेतु विज्ञापन निकाला गया है। जिसमें कई तरह के त्रुटि है और पुराने चौकीदारों के साथ अन्याय हो रहा है। तत्काल विज्ञापन को रद्द किया जाय। समशुल अंसारी ने कहा की लोहरदगा जिला में भी विज्ञापन निकाला गया है जिसमें रिक्त पदों पर बहाली निकाली गई है। शमशुल ने बताया कि जो चौकीदार 1/1/ 1990 से नौकरी करते आए और उनके आश्रित को  एक बार क्षतिपूर्ति के आधार पर बहाली करने का आदेश सरकार के द्वारा दिया गया था लेकिन उनके जगह पर विज्ञापन निकालकर बहाली किया जा रहा है। अगर विज्ञापन निकाल कर बहाली की जाती है तो पुराने चौकीदार के आश्रित एक भी बहाली नहीं हो पाएंगे। जो चौकीदार  कार्यकाल के दौरान मृत्यु कर गए हैं उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर बहाली होना है वैसे बीट पर भी विज्ञापन निकाला गया है जो गलत है।सांसद सुखदेव भगत ने चौकीदार पंचायत के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि इस बात को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उपायुक्त और मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। चौकीदारों को हक दिलाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयुक्त सचिव निजावत अंसारी, वर्षा उरांव, कृष्णा महतो, अब्दुल पावरिया, बिलास उरांव, सहयोग अंसारी, संजीव महली, लक्ष्मण उरांव, रवि लोहार, उपेंद्र गोप, फकीर अंसारी, बंधन लोहार, राजकुमार उरांव, मिथिलेश यादव, सुमन खलखो, सोनी उरांव, रितेश, योगेंद्र, चमरा उरांव, बिहार उरांव, सुजीत उरांव, रामकेश्वर मुंडा , अजय मोहाली, अमीन लोहार, सरजू यादव, फूलों देवी, शाहिद अंसारी के अलावे काफी संख्या में चौकीदार उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

रफ्तार का कहर, ऑटो की भीषण टक्कर में महिला किसान की मौत: बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही थी

Leave a Comment