Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

On: August 13, 2024 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। उपायुक्त रमेश घोलप ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया।जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के आगमन पर परेड की सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परेड में शामिल प्लाटून क्रमशः सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस बल पुरूष के दो प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला एवं होमगार्ड के द्वारा समीक्षाकरण परेड किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिए। उपायुक्त रमेश घोलप ने फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रीम बधाई दिए साथ ही उन्होने जिले के तमाम नागरिकों से अपील किया कि स्वतंत्रता दिवस पुरे जोश के साथ मनायें। पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों, बैंड पार्टी, विद्यालयों के बच्चों से कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और बेहतर हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी। फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, फायरब्रिेगेड, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखने के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में मंत्री, उद्योग, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग झारखंड सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

Leave a Comment