न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा मुख्यालय स्थित मेन चौक व बेल चौक के बीच सड़क पूरी तरह से नाली में तबदील हो गया है। बारिश के पानी के साथ सड़क पर शौचालय टंकी का पानी का बहाव आता है। जिसके कारण सड़क पर गंदे पानी का जमाव हो गया है। पानी जमाव होने से सड़क गढ्ढा युक्त हो गया है, जिसके कारण आये दिन कई राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उक्त सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर आवागमन करते हैं। ज्ञात हो की श्रद्धालु भी ऐतेहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ भी पूजा-अर्चना के लिए इसी रास्ते से जाते है। हालांकी प्रखण्ड वासियों ने राज्य के श्रम एवं कौशल विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता को इस समस्या से अवगत कराया था, जिस पर मंत्री ने आश्वासन देते हुए काहा था की जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक उक्त सड़क व पानी निकासी के लिए नाली निर्माण होने की बाट जोह रहे हैं लोग।
सड़क नाली में हुआ तबदील, मंत्री के आश्वासन के बाद भी नही हुआ निर्माण

By newsscale
On: August 11, 2024 11:01 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1020069
Total views : 2799638