न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को तेज वर्षा के साथ अचानक वज्रपात हो गया। जिससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी मच गई। वज्रपात से प्रखंड़ कार्यालय में लगे सारे सिस्टम जल गए। वहीं मौके पर उपस्थित बीडीओ राहुल देव सहित अन्य कर्मी बाल-बाल बच गये। बीडीओ श्री देव ने बताया कि रविवार के दिन भी कार्यालय परिसर में सरकारी काम से कई कर्मी उपस्थित थे। इसी बीच तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हो गया। जिससे लगभग सभी सिस्टल जल गए। हालांकि कोई अप्रिय घटना नही घटी। मौके पर पंचायत सचिव उज्ज्वल सिंह, दिगम्बर पांडेय, प्रियंका प्रिया समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
प्रखंड़ कार्यालय परिसर में हुआ वज्रपात, मच गई अफरातफरी

By newsscale
On: August 11, 2024 10:57 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1020099
Total views : 2799677