Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति हेतु किया आभार व्यक्त

On: August 8, 2024 11:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने कहा राज्यहित के लिए प्रतिबद्धता के साथ लिए जा रहे हैं निर्णय

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सहायक प्राध्यापकों ने राज्य सरकार द्वारा विगत 7 अगस्त 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताते हुए कहा कि हमसभी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है। राज्य सरकार ने हमसभी को पुरानी पेंशन के रूप में बुढ़ापे की लाठी दी है। पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलने से हमसभी सहायक प्राध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सहायक प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सरकार राज्यहित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनकी सरकार राज्यहित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत साढ़े चार वर्ष में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदाय को उनका हक-अधिकार देने का काम उनकी सरकार निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिलजुल कर झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल कर सकें इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

मौके पर सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिवअविनाश कुमार, रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों में डॉ. उमेश कुमार, डॉ. बहालेन होरो, डॉ. खातिर हेम्ब्रम, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. राजीव रजक, डॉ. अवध विहारी महतो, डॉ. विनीता एक्का, डॉ. कंजीव लोचन, डॉ. शाहीन परवीन, डॉ. सुमंती तिर्की, डॉ. शाहीन रजिया, डॉ. अंजू पुष्पा बा, डॉ. शिवनंदन राम, डॉ. संतोष रजवार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अनुजा विवेक, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

कौलेश्वरी धाम में बड़ा बदलाव: वर्षों बाद बहाल हुई नियमित बिजली; जगमगा उठा मां का दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

लाल आतंक के गढ़ में कानून का राज, जांबाज थाना प्रभारी को मिला सम्मान: आईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा

खैरागढ़ के रियासत कालीन राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब: समग्र ब्राह्मण परिषद् की मातृ शक्तियों ने पुरुषोत्तम मास में किया भव्य दीपदान

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

विश्व रक्तदान दिवस के  अवसर में मारवाड़ी युवा मंच ने 30 यूनिट रक्तदान किया*

Leave a Comment