Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक बार फिर से धंसा कोलसिमरी-नदीनगडा मार्ग पर कोयल नदी पर बने पुल का पिलर

On: August 8, 2024 9:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
एक बार फिर से धंसा कोलसिमरी-नदीनगडा मार्ग पर कोयल नदी पर बने पुल का पिलर
कुडू – लोहरदगा : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के बाद कुडू प्रखंड के कोलसिमरी-नदीनगडा मार्ग पर कोयल नदी पर बने पुल का पिलर एक बार फिर से धंस गया है। इससे इधर से होकर गुजरने वाले लोहरदगा, कुडू, भंडरा प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवो के राहगीरों के लिए खतरा मंडरा रहा है।
ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्रामीणों के लंबे समय के मांग व आंदोलन के बाद लगभग मुख्यमंत्री सेतु योजना से लगभग दो करोड़ 71 लाख की स्टिमीट से 8 मार्च 2014 को उद्घाटित इस दस स्पेन के पुल का निर्माण मैहर कंस्ट्रक्शन डाल्टनगंज ने द्वारा संपन्न हुआ था। लेकिन दुर्भाग्यवश दो साल बाद ही चार दिन तक हुई बारिश के बाद जुलाई 2017 में इसका एक पिलर धस गया था। जिसके बाद निरीक्षण में पहुंचे तत्कालीन उपायुक्त बिनोद कुमार ने दुर्घटना के सम्भावना को देखते हुए इस पुल पर चौपहिया वाहनों का परिचालन बंद करवा दिया था। 23 नवम्बर से इस पुल का मरम्मती कार्य शुरू हुआ है। और नवंबर 2017 में ही दबे पिलर में जैक लगाकर पिलर उठा उसमे स्लेप लगाने का काम किया गया था जिसका ग्रामीणों द्वारा पुरजोर  विरोध किया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि दबे पिलर को जैक से उठाने में उसके अगल-बगल का पिलर और बीम भी क्रेक कर रहा है। वही दो अन्य पिलर भी नीचे से केवल छड़ में ही खड़ा है। ग्रामीणों ने उस वक़्त दबे पिलर को हटाकर नया पिलर देकर काम करने की मांग कर रहे थे। और अब एक बार फिर दूसरे पिलर के धंसने से इधर से होकर गुजरना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रफ्तार का कहर, ऑटो की भीषण टक्कर में महिला किसान की मौत: बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही थी

एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

भंडरा में 5 दिवसीय महा-कैंप: 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र

नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

*15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित: “मेरा घर मेरा अधिकार” थीम पर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

Leave a Comment