Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की हुई बैठक, 40 व्यक्तिगत वनपट्टा 28.58 एकड़ व 13 सामुहिक वनपट्टा 16.66 एकड़ वितरण की दी गई स्वीकृति, 07 तक अधिक से अधिक दावा प्राप्त करने का निर्देश, 08 को पुनः होगी बैठक

On: August 6, 2024 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम अनुमण्डल स्तरीय वन अधिकार समिति से पारित वनपट्टा को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा गया। अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति से स्वीकृत प्राप्त लाभुकों कि सूचि की गहन समीक्षा करने के उपरांत सर्वसम्मति से वनपट्टा वितरण को लेकर स्वीकृति दी गई। वन अधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से कुल 40 लाभुकों के व्यक्तिगत वनपट्टा हेतु कुल 28.58 एकड़ वनपट्टा वितरण एवं 13 सामुहिक वनपट्टा के लिए 16.66 एकड़ वनपट्टा वितरण की स्वीकृति दी गई। उपायुक्त ने 7 अगस्त तक अधिक से अधिक वन अधिकार से संबंधित दावा प्राप्त कर जांचों उपरांत 08 अगस्त तक प्राप्त कर जिला स्तर को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा प्राप्त दावा दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रृटियां पाई जाती है तो ग्राम सभा को निराकरन हेतु वापस किया जाय। निर्देश दिया गया कि पिछले वर्ष के प्रतिवेदनों की संख्या एवं वितरित वनपट्टा की सूचि उपलब्ध कराएं। जितने भी दावा लंबित है उसे 7 अगस्त तक त्रुटि निराकरण करते हुए 8 को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखें। बैठक में डीएफओ उत्तरी राहुल मीणा, डीएफओ दक्षिणी मुकेश कुमार, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज, जिला कल्याण पदाधिकारी, रमेश टानाभगत, शोभा कुजूर, सरयू उरांव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment