मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी, योजनाओं का कार्य प्रभावित

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई चतरा द्वारा वादा निभाओ स्थायी करो कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मनरेगा कर्मी 9वें दिन भी मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं। इसके तहत मयूरहंड प्रखंड के भी मनरेगाकर्मी जिला मुख्यालय में आयोजित धरना में शामिल हुए। इससे मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का कामगाज ठप हो गया है। साथ ही मनरेगा मजदूरों को न रोजगार मिल रहा है और ना 4 भुगतान हो रहा है। ऐसे में रोजगार के अभाव में भुखमरी की स्थिति बनी हुई है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगों में मनरेगा कर्मियों के सेवा शर्त नियमावली में सुधार कर सेवा स्थायीकरण व वेतनमान का प्रावधान शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार दोहरी नीति मनरेगा कर्मियों के लिए अपना रही है। मनरेगा में कार्यरत जिला स्तर तक के कर्मी को ग्रेड पे दिया जा रहा है, किंतु क्षेत्रीय कर्मी, प्रखंड और पंचायत के कर्मी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।जबतक क्षेत्रीय मनरेगा कर्मियों को ग्रेड पे नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *