लोहरदगा। मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर से सावन मास की दूसरी सोमवारी पर जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली कांवर यात्रा निकाला गया,कांवर यात्रा मे हजारों की संख्या में शिव भक्त भगवा वस्त्र पहने शामिल हुए। यह कांवर यात्रा नगर भ्रमण करते हुए 25 किलोमीटर तय कर भंडरा प्रखंड मे भगवान विश्वकर्मा के द्वारा निर्मित अखिलेश्वर धाम में पहुंच कर भगवान शिव को जल अभिषेक किए। बाइक रैली कांवर यात्रा मे जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता, जय श्रीराम समिति मुख्य संरक्षक रमेश उरांव,सुषमा सिंह,रमेश साहू, गुप्तेश्वर प्रसाद,अजय सोनी, ओम महतो पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन,सुनील अग्रवाल, नगर अध्यक्ष दीपक साहू महामंत्री सुशील पटनायक समेत अन्य ने भगवा झंडा दिखाकर बाइक रैली कांवर यात्रा क़ो रवाना किया। बता दे की कांवर यात्रा में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था ,गाजे-बाजे के साथ निकली शिव भक्तों की टोली भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान थी. लोहरदगा से पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे जगह-जगह पर शिव भक्तों की टोली का स्वागत किया गया. बाइक रैली कांवड़ यात्रा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ0 आशा लकड़ा शामिल हुई जिसे समिति के पदाधिकारीयो ने चुन्द्री पहनाकर भव्य स्वागत किया साथ ही इस यात्रा से काफी उत्साहित शामिल होकर सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की। सभी कांवरिया जमकर नाचते गाते अखिलेश्वर धाम पहुंचे जहां समिति के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सूरज ठाकुर की अगुवाई में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तगण शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया l मौके पर जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे
सावन की दूसरी सोमवारी पर निकली बाइक रैली के साथ कांवर यात्रा , मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से भंडरा अखिलेश्वर धाम तक गई यात्रा
By Anita Kumari
On: July 30, 2024 8:38 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1074675
Total views : 2875679