लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम हुसैन (29 वर्षीय), सकील अंसारी (22 वर्षीय) और सलमान अंसारी (20 वर्षीय) है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और भरठुवा बंदुक बरामद किया है. तीनों अपराधियों के खिलाफ किस्को थाना में धारा 310(4) 310(5) 310(6), बीएनएस और 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 19/024 दर्ज किया गया है. इस संदर्भ में मंगलवार को एसपी हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा जिला के किस्को थाना क्षेत्र के नारी धुर्वा मोड़ पर तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने किस्को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और धुर्वा मोड़ पर अवस्थित काॅलोनी के अंदर स्थित खंडहर में डकैती की योजना बना रहे तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि सद्दाम हुसैन पर किस्को, कैरो और पुसो थाना में आर्म्स एक्ट 17 सीएल ए एक्ट के अलावा कई मामले दर्ज हैं. जबकि सकील अंसारी के खिलाफ गुमला के पुसो थाना में आर्म्स एक्ट 17 सीएल ए एक्ट, लूट, डकैती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैंं. छापेमारी दल में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, एसआई महेंद्र प्रसाद यादव, एसआई देवेंद्र हांसदा, सुरक्षा बल के जवान और टेक्निकल टीम मौजूद रहे.
डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
By Anita Kumari
On: July 23, 2024 10:17 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1171152
Total views : 3000567