Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा के शिवभक्तों का उत्साह ऐसा कि 80 किमी पैदल चलकर रांची पहाड़ी मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

On: July 21, 2024 9:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा से रांची के पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने रवाना हुए सैकड़ो श्रद्धालु

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, मंत्री पुत्र रोहित प्रियदर्शी ने किया रवाना
लोहरदगा। महाकाल क्लब के तत्वावधान में रविवार को जिलेभर से 2000 शिवभक्तों का जत्था रांची पहाड़ी मंदिर के लिए पैदल रवाना हुआ। सभी शिवभक्त 22 जुलाई सोमवार की सुबह श्रावण की पहली सोमवारी के अवसर पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में शामिल बच्चे, युवा, किशोर सभी शिवभक्त लगभग 80 किमी की पदयात्रा तय करेंगे। शिवभक्तों का जत्था शहर के चन्द्रशेखर आजाद चौक से निकली। सभी चन्द्रशेखर आजाद चौक से तिवारी दूरा, राणा चौक, महावीर चौक, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक, थाना चौक, अमला टोली, सुभाष चौक चौक होते हुए कोर्ट रोड, बाबा मठ, रेलवे साइंडिंग, ब्लॉक मोड़, किस्को मोड, पतराटोली होते हुए शंख नदी पहुंचे। जहां सभी शिवभक्त स्नान करने के बाद जल उठाया। शिव भक्तों को पुजारी चंद्रशेखर मिश्र के द्वारा संकल्प कराया गया। यहां से सभी शिवभक्त जल उठाकर झूमते गाते रांची रवाना हुए। तोर कांध के कांवरिया हिलाओ बाबा रांची, दुमका…, भांगिया पिसावे भम जी… गीत पर शिभभक्त जमकर झूमे। जत्थे की रवानगी उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरिश बिन जमां, मंत्री पुत्र सह कांग्रेस के युवा नेता रोहित प्रियदर्शी, क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम कुमार, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, डॉ शंभूनाथ चौधरी, जिप सदस्य संदीप गुप्ता, सदर सीओ आशुतोष कुमार, महाकाल क्लब के अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ कुणाल, सचिव निश्चय वर्मा, क्लब के मीडिया प्रभारी अमित वर्मा सहित अन्य के द्वारा की गई। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने सामूहिक रुप से भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया और कांवरियों को भगवा झंडा दिखाते हुए रवाना किया। यात्रा के दौरान शिवभक्तों के बीच उत्साह देखने को मिला।  कांवरियों का जत्था कुडू होते हुए बिजुपाड़ा, कमड़े में विश्राम किए। इसके अलावे भी जगह जगह पैदल चल रहे कावरियों का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य क्लब और समाज के लोगों में चंदन गोयल, सचिन कुमार, विपुल तमेड़ा, शुभम जायसवाल, जयप्रकाश शर्मा, सूरज वर्मा, प्रियांशु कुमार, अनुराग वर्मा, नितेश वर्मा, अंकित वर्मा, बबलू यादव, करन पांडये, रुद्र कुमार, नीरज वर्मा, अभिषेक कुमार, अभिषेक किसलय, कबीर नायक, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, महेश साहू सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। अतिथियों ने बताया कि जिले से हर वर्ष शिवभक्त जिले में सुख शांति की कामना लिए पैदल यात्रा को निकलते है। सृष्टि के संचालक भगवान शिव की कृपा से सभी दुखों से निजात मिलती है। खासकर सावन मास में भगवान शिव को जलार्पन से भगवान सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment