Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री हुए अवगत, कहा समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

On: July 11, 2024 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतों तथा समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया और आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा दिया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

कई महत्वपूर्ण नीतियां बनी, जन कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार ने गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर जन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घर-आंगन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। आने वाले दिनों में यहां के लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके इस निमित्त हम प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को उनतक तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से ही विकसित एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment