न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। अफीम तस्करी के आरोपी गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय निवासी हरलाल दांगी के पुत्र नरेश दांगी ने थाने में सरेंडर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार के द्वारा नरेश दांगी को हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में रखने का निर्देश 16 जनवरी 2024 को निर्गत की गई थी। जिसके आलोक में नरेश दांगी ने मंगलवार देर शाम गिद्धौर थाने में सरेंडर किया। वहीं गिद्धौर थाना द्वारा बुधवार को अफीम तस्करी के आरोपी नरेश दांगी को रांची होटवार जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि नरेश दांगी जमानत पर जेल से बाहर था। परंतु जेल से बाहर आने के पश्चात अफीम ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त हो गया था। जिसकी सूचना पर गृह करा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रखने का आदेश जारी किया था।
अफीम तस्करी के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, भेजा गया रांची

By newsscale
On: July 3, 2024 11:48 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1075383
Total views : 2876676