सुब्रतो मुखर्जी 63 वीं फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय खेल का हुआ आयोजन, विजेता और उपविजेता टीम को किया गया पुरस्कृत
न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार एवं झारखंड शिक्षा परियोजना चतरा के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी 63वीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास उपस्थित थे। बीडीओ ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मिलकर प्रोत्साहित करते हुए खेल का शुभारंभ फुटबॉल को कीक मार कर किया। जिसमें 15 व 17 वर्ष के बालक, बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कड़ी धूप में भी बच्चों में इस मैच के प्रति काफी उत्साह देखा गया और इस फुटबॉल मैच में राज संपोषित उच्च विद्यालय प्रतापपुर विजेता टीम घोषित किया गया। ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र टीम को देखकर पुरस्कृत किया गया। वहीं दूसरी ओर उपविजेता टीम के रूप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा को भी ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। 15 वर्षीय बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेरुआ के बच्चों को विजेता टीम के रूप में ट्रॉफी शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं बालिका ग्रुप की ओर से प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल प्रतापपुर की बच्चियों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की और उन्हें भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय प्रतापपुर, कस्तूरबा बालिका विद्यालय प्रतापपुर और जनता उच्च विद्यालय मथुरापुर की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं उत्क्रमित हाई स्कूल गेरुआ, टंडवा, कौरा, चरखा खुर्द, जोगियारा और महकमपुर से छात्रों ने फुटबॉल मैच में भाग लिया। खेल में बच्चों के चोट लगने की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी विभिन्न तरह के दवाइयां के साथ उपस्थि थे। प्रतियोगिता का संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय महकमपुर के शिक्षक विशाल पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश सिंह, बीआरसी अकाउंटेंट पंकज कुमार गुप्ता, शिक्षक राजकुमार शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार गेठे, विकास कुमार, कमलेश पासवान, पार्वती तिर्की, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार, सुमित्रा कुमारी और रमिता कुमार आदि शामिल थे।





















Total Users : 959746
Total views : 2718713