सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट का हुआ समापन, विजेता टीम हुवे पुरस्कृत
न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को टंडवा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग के अंडर 17 व बालक वर्ग के अंडर 15 मैच का समापन हो गया। इस दौरान बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टंडवा ने प्लस 2 उच्च विद्यालय बचरा को पराजित कर दिया।जबकि बालक वर्ग 17 का मुकाबला अपग्रेडेड प्लस 2 दुंदुआ बनाम प्लस 2 उच्च विद्यालय टंडवा के बीच हुआ जिसमें दुंदुआ विजयी रहा। वहीं अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुंदुआ की जीत हुई। सभी विजेता वर्ग व बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ देवलाल उरांव, बीपीओ महाबीर पासवान व सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय, खेल शिक्षक सूरज कुमार, रिसोर्स शिक्षक मुकेश आनंद,रुप कान्ति सामन्ता,रजी अहमद,अजय कुमार, हेमनती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।




















Total Users : 909699
Total views : 2650644