Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गिद्धौर: शांति समिति के बैठक में बकरीद पर्व पर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता यादव व संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने किया। बैठक एक दुसरे से परिचय के साथ प्रारंभ हुई। उसके बाद कई लोगों ने शांति व सुरक्षा को लेकर अपनी-अपनी राय दी। बैठक में 17 जुन के सुबह किसी मस्जिद में सुबह 6ः30, तो कहीं 7ः00 बजे नमाज अदा करने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाना है। पुलिस प्रशासन सभी जगहों पर लगभग तैनात रहेगी। वहीं लोगों ने कहा कि पूर्वजों से यह त्योहार मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं और मनाते रहेंगे। मौके पर उप प्रमुख प्रीतम यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रियांशु देवी, बालेश्वर यादव, मुखिया जगदीश यादव, मुस्लिम समाज के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कमाल, हकीम मियां, मेराज अंसारी, रियाज मियां, रहमत अली, जुबेर आलम, रियाक्त अली, महादेव दांगी, लखन दांगी, सीरंजय सिंह, मुकेश साव आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment