न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंजना मोड़ पर बने तोरण द्वार में बीते देर शाम अनियंत्रित हाईवा जेएच 13 डी 8586 ने टक्कर मार कर पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर कर दिया। जबकी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं तोरण द्वार के समीप चापाकल पर पानी पी रहे पाण्डेयपुरा निवासी सूरज प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र रौसन कुमार क्षतिग्रस्त तोरण द्वार के दीवार के निचे दब कर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और आनन फानन में इलाज के लिए हंटरगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से प्रथामिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज़ के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में गेंजना निवासी राजेंद्र प्रसाद का दोपहिया वाहन भी दब कर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाण्डेयपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया।
हाईवा के धक्के से तोरण द्वार हुआ पुरी तरह क्षतिग्रस्त, दबने से एक युवक गंभीर

By newsscale
On: June 15, 2024 11:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 909815
Total views : 2650797