WhatsApp Group Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा गांव में चापानल चलाने के दौरान करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पेक्सा गांव निवासी 65 वर्षीय रंजीत दांगी है। बताया गया कि वृद्ध चापानल चलाने गया था और चापानल में डाले गए समरसेबल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली प्रवाहीत हो रहा था, जिसके चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध की असमय मौत से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।




















Total Users : 959759
Total views : 2718729