Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली संकट को लेकर पाण्डेयपुरा में ग्रामीणों ने की बैठक

On: June 15, 2024 10:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा में बिजली संकट के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने बिजली विभाग और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के प्रति गहरा असंतोष प्रकट करते हुए मुख्य रूप से कई वर्षों से बिजली आपूर्ति की समस्या, कम वोल्टेज और लगातार बिजली कटौती पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि पाण्डेयपुरा में लगभग बीस-तीस वर्षों से बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय है। कम वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं और सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। शाम होते ही बाजारों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस आधुनिक युग में बिजली की समस्या विकास पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। जन प्रतिनिधियों के खोखले वादों से जनता का विश्वास टूट चुका है। इस बार एकजुट होकर सौ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सौंप कर अपनी शिकायतें दर्ज की है। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के शीघ्र समाधान की मांग विभाग से की है। बैठक में सुमन प्रसाद, दिलीप प्रसाद, धीरज कुमार, शिब्लू प्रसाद, रंजन कुमार, रंजीत माथुर, अशोक साहू, भोला ठाकुर, राजेश प्रसाद, प्रकाश साहू, गौतम कुमार, बृजनंदन प्रसाद, डब्लू प्रसाद, जयराम विश्वकर्मा, रूजन कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment