न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। प्रेस क्लब चतरा की बैठक 10 जून को डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब चतरा के अध्यक्ष सुनिल कश्यप व संचालन उपाध्यक्ष अजित कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में सर्वप्रथम सिमरिया के दैनिक अखबार के पत्रकार मोकिम अंसारी के उपर हुए जानलेवा हमला की घोर निंदा करते हुए चर्चा की गई कि पत्रकार के उपर निजी विद्यालय संचालक द्वारा हमला किया गया, जिसमें अभि तक थाना प्रभारी द्वारा कोई कर्रवाई नहीं की गई एवं पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। जिसे लेकर डीएसपी चतरा को सुचित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावे प्रेस क्लब सदस्यता से वंचित पत्रकारों को विधि सम्मत नियमानुसार प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया गया और प्रेस क्लब में जमा सदस्यता शुल्क एवं कागजात समिक्षा समिति सदस्यों से लेने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वकालतन नोटिश के माध्यम से समिक्षा समिति के सदस्यों से जबाब मांगने को लेकर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष बंटी कुमार को अधिकृत किया गया। साथ हीं प्रेस क्लब सदस्यों की आम बैठक महिने के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आम बैठक में जिले के सभी प्रखंडो के पत्रकारों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रेस क्वब कार्यकारणी सदस्य नविन पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक का समापन किया गया। बैठक में वरिष्ट पत्रकार शम्भू साहू, रविन्द्र बक्शी, मालिक बाबू, रण्धिर सिंह, मुन्ना कुमार, हिमांशु सिंह, महेंद्र यादव, मोकिम अंसारी, बिरेंद्र कुमार, अरवींद कुमार, मृत्यूंजय कुमार, अजीत कुमार पांडेय, श्रीकांत राणा, संतोष कुमार, घनश्याम दास, अजीत कुमार यादव, भुपेंद्र पांडेय, अजीज अंसारी, सुनील कुमार दांगी, कुदुस आलम, मनीष कुमार सिंह, सुनिल दास के अलावे दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।
प्रेस क्लब चतरा की हुई बैठक, पत्रकार हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, अध्यक्ष सुनील कश्यप ने कहा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








