प्रतिदिन सौ से दो सौ रुपए में पानी भरवा से लोग पानी ले रहे हैंः दिनेश गुप्ता
गुमला (झारखण्ड): गुमला नगर परिषद क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिन से पेयजलापूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है ग्रीष्म ऋतु में एक एक घर में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पानी भरवा से एक से दो सौ रुपए मजदूरी भुगतान खर्च हो रहा है वहीं पेयजलापूर्ति विभाग द्वारा चुप्पी साधने और अखबारों में पेयजलापूर्ति को लेकर सिर्फ बयानबाजी करने से वैसे नेताओं को लेकर भी गुस्सा आया हुआ है मेन रोड निवासी दिनेश गुप्ता ने कहा है कि शहर में चार दिनों से पेयजलापूर्ति बिल्कुल ठप हो गई है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है लेकिन इस समस्या का निदान न हो सिर्फ जहां बयानबाजी करने में लगे हुए हैं कुछ नेतागिरी करने वाले तो वहीं संबंधित विभाग ने भी चुप्पी साध ली है।


















Total Users : 1074671
Total views : 2875670