न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। भाजयुमो इटखोरी मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इटखोरी चौक पर युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं अमित तिवारी उपस्थित हुए। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर युवा मोर्चा ने सम्मानित भी किया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री शाही ने कहा कि इस बार 400 पार का नारा हमें हर हाल में पूरा करना है। पूरे देश में भाजपा की हवा है हम झारखंड में 14 के 14 सीट अपने खाते में लायेंगे। मैं यहां के बुद्धिमान मतदाताओं से अपील करता हूं कि राष्ट्रीय हित के लिए भाजपा को वोट दें और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। मौके पर शुभम सिंह, रामविलास सिंह, देव कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, शिवकुमार राणा, शक्ति सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र भगत, शिवकुमार सिंह, अजीत सिंह, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजयुमो द्वारा युवा चौपाल का किया गया आयोजन, विधायक भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

By newsscale
On: May 17, 2024 11:23 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1171152
Total views : 3000568