Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नही रहे…. जेपी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

On: May 14, 2024 12:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्र राजनीति से शुरुआत

न्यूज स्केल डेस्क
पटना। दुखद सूचार है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन सोमवार देर रात दिल्ली के एम्स में हो गया। लंबे समय से कैंस कीर बीमारी से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। सुशील कुमार मोदी भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल होने के साथ राजनीति में एक बड़े नाम थे। राज्यसभा सांसद भी रहे थे और इससे पहले वे बिहार कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेवरी भी निभा चुके थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में की एंट्री की थी और 1974 में जेपी आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

सुशील कुमार मोदी का जन्म 1952 में हुआ था

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का जन्म पटना जिले के एक मारवाड़ी (वैश्य बनिया) परिवार में 5 जनवरी 1952 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य भी थे। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। विद्यार्थी नेता के रूप में उभरे और राजनीति में करीब पांच दशकों का एक लंबा सफर तय किया। सुशील कुमार मोदी ने पटना स्थित राम मोहन राय सेमिनरी से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई की थी और पटना साइंस कॉलेज से वनस्पति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए पटना विश्वविद्यालय में नामांकन कराया था। फिर वे जेपी आंदोलन में शामिल होना चाहते थे और इस कारण से कुछ महीने बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

राजनीति में छात्र जीवन से हुए थे सक्रिय

सुशील कुमार मोदी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे और 1971 में सुशील मोदी छात्र संघ के 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1973 से 1977 के बीच पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री रहे। जबकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इसी छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद संयुक्त सचिव नियुक्त हुए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment