Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमिका ने किया शादी से इंकार तो रेप कर उतरा दिया मौत के घाट, ऐसे खुला राज…

On: May 6, 2024 11:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
दुमका। दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमागढ़ा पहाड़पहाड़ पर मिले कंकाल की पहचान लंबे बाल के चलते जिस गांव में लड़की रहती थी, वहां के लोगों ने पहचान लिया। कंकाल से कुछ दूर इस नाबालिग लड़की के मिले कपड़े को घरवालों ने पहचान लिया। रेप के बाद इस लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं साक्ष्य, सबूत और नामोनिशान मिटा देने के लिए शव को एसिड से जला दिया गया था। वहीं पुलिस ने मिले क्लू पर पिंकू मंडल को उठा लिया। उसके बाद पुलिस के पुछताछ में पिंकू टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह इस लड़की से बेइंतहा प्यार करता था। पर घरवालों ने उसका रिश्ता देवघर में तय कर दिया था। इसे लेकर उसने कई बार लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह शादी से इनकार करती रही। तब उसने मन बना लिया कि मेरी नहीं तो किसी की नहीं। उसके बाद पिंकू ने पूर्व प्लानिंग के तहत बीते 25 अप्रैल को लड़की को तालझारी थाना क्षेत्र सीमागढ़ा पहाड़ पर बुलाया और फिर शादी की बात कही, जब लड़की ने मना कर दिया तो लड़की को एक पेड़ से बांध दिया और 2 दिन तक उसका रेप करता रहा। इस दौरान रात में घर चला जाता था, फिर अगले रोज पहाड़ पर चला जाता। लड़की जब झुकी नहीं तो उसका गला घोंट उसे मार डाला और शव पर एसिड डाल दिया। इस बात का खुलासा दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने मीडिया के समक्ष की। पुलिस ने उस दुकानदार का भी पता लगा लिया जहां से पिंकु ने एसिड खरीदा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment