न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/सिमरिया। खबर प्रकाशित करने पर दैनिक अखबार के पत्रकार सिमरिया प्रखंड निवासी मोकिम अंसारी की शनिवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय के कुट्टी स्थित प्रगति सेंट्रल स्कूल के संचालकों ने मारपीट कर दी। जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पत्रकार के भाई तबारक अंसारी घटनास्थल से उठाकर थाना लाए। जिसके बाद घायल पत्रकार का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में पत्रकार ने सिमरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करवाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि तीन मई को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश के बावजूद स्कूल खुले रहने पर प्रगति सेंट्रल स्कूल कुट्टी और श्रीराम कृष्ण परमहंस स्कूल से संबंधित खबर चार मई को प्रकाशित किए थे। खबर छपने के बाद मेरे मोबाइल पर सुबह सात बजे डाड़ी गांव के नरेश महतो फोन कर स्कूल बुलाया था। करीब साढ़े आठ बजे स्कूल पहुंचते ही पहले से घात लगाये बैठे डाड़ी गांव के योगेंद्र महतो सहित चार पांच आदमी हम पर हमला बोल दिया। बाइक पर ही रहने के कारण अपना बचाव नहीं कर पाए। इस दौरान लोग मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए पॉकेट में रखे वीवो 34 मोबाइल फोन, 22 सौ रूपये लूट लिए। वहीं बाइक सहित जमीन पर गिर जाने पर बेहोशी की हालत में छोड़कर हमलावार भाग गये। इस बीच मेरा भाई तबारक पीछे से सिमरिया आ रहा था, वह उठाकर सिमरिया थाना पहुंचाया। पत्रकार ने इसकी प्रतिलिपि एसडीओ और एसडीपीओ सिमरिया को दी है। वही चतरा प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुनील कश्यप, सचीव जितेंद्र तिवारी आदि पत्रकार अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार से मुलाकत की। वही इस मामले में थाना प्रभारी व एसडीपीओ से मुलाकत कर कार्रवाई की मांग की। जिसपर एसडपीओ ने आश्वासन दिया की जल्द आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार के साथ मारपीट, मोबाइल व नगद राशि लूटा, प्राथमिकी दर्ज, पीड़ित पत्रकार से मिले चतरा प्रेस कल्ब के पदाधिकारी
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








