न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत पंदनी पंचायत सचिवालय परिसर में प्रखंड प्रशासन द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्रामीणों को बीडीओ मनीष कुमार एवं थाना प्रभारी राहुल सिंह द्वारा मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए शतप्रतिशत मतदान किरने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदाताओं को मताधिकार के महत्व को बताते हुए कहा कि जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना मतदान कर राष्ट्र व लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें। इसके उपरांत उपस्थित सभी आजीविका से जुडी महिलाओं एवं ग्रामीणों ने स्वेच्छा से शपथ लिया कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग पूरे परिवार के साथ लोकसभा निर्वाचन में करेगे और सभी लोगो को भी जागरूक करेगे।
मतदाता जागरुकता को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन, प्रशासन ने की ग्रामीणों से शतप्रतिशत मतदान करने की अपील

By newsscale
On: May 2, 2024 10:50 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 789502
Total views : 2484511