Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने जंगल से किया 150 किलो अवैध गिला कत्था बरामद

On: April 30, 2024 12:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल से 150 किलोग्राम अवैध गिला कत्था सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केसरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम चोपे टोला पारडाढी महनेईया नदी किनारे कुछ व्यक्तियों के द्वारा खैर पेड़ काटकर कत्था बनाकर अवैध व्यापार किया जा रहा है। इस संदर्भ में सूचना के सत्याप करते हुए शीला ओपी प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। उसके बाद एसडीपीओ के दिशा निर्देशन में छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल से लगभग 150 किलोग्राम गिला कत्था, बर्तन सहित कत्था बनाने वाले उपकरण, खेर की लकड़ी, तराजू एवं जैक जप्त किया। इस संबंध में छह अभियुक्तों के विरुद्ध सिमरिया थाना (शिलाओपी) कांड संख्या 80/2024 दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में शिला ओपी प्रभारी के साथ पुअनि रामानुज सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment