न्यूज स्केल संवाददात
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौल उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार देर शाम मतदाता जागरूकता हेतु प्रखंड प्रशासन द्वारा रात्री चौपाल का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ देवलाल उरांव ने शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुवे मतदान की शपथ दिलाई। बीडीओ ने कहा कि मतदाता अपने जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुवे मजबूत लोकतंत्र की स्थापना तथा पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से जनप्रतिनिधियों के चयन में मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत सेवक जितेन्द्र सिंह, राहुल विश्वकर्मा, दिलीप गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
मतदाताओं जागरूक को लेकर रात्री चौपाल…

By newsscale
On: April 19, 2024 10:03 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 835669
Total views : 2546939