Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री राम मय हुआ शहर व गांव, सड़कों पर उमड़ी लोगों कि भिड़, अखाड़ों ने निकाला जुलूस व झांकी

On: April 17, 2024 10:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल टीम
चतरा/सिमरिया/पत्थलगड़ा/इटखोरीः मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर से लेकर गांव तक का माहोल बुधवार को राम मय हो गया। दोपहर में जिला स्वर्णकार संघ ने जिला मुख्यालय में झंडा जुलूस निकाला। जुलूस में संघ के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं समाज के प्रबुद्धजन शामिल थे। उसके कुछ देर के बाद विभिन्न क्लबों के सदस्य गाजे-बाजे के साथ केसरी चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना करने के उपरांत जुलूस और झांकी निकालने की तैयारियों प्रारंभ हुई। शहर में दो दर्ज से अधिक अखाड़ों द्वारा जुलूस और झांकी निकाली जा रही है। झांकी को देखने के लिए शहर की सड़कों पर पुराना पेट्रोल पंप से लेकर अव्वल मोहल्ला काली मंदिर तक मुख्य सड़क पर लोगों का हुजूम जमा था। वहीं जय श्रीराम, जय हनुमान के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। जुलूस को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। रामनवमी जुलूस को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरा का सहारा ले रही है। प्रखंडों में भी ड्रोन कैमरे से आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दुसरी ओर जुलूस के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए एसपी ने संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्त, सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगहबानी के साथ कुछ प्रशिक्षित जवानों को सादे वर्दी में भी तैनात किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment